सूजी हलवा रेसिपी इन हिंदी | Semolina Halwa recipe in Hindi

सूजी हलवा किसे पसंद नहीं होता, कोई भी व्रत त्योहार या किसी भी भगवान को भोग चढ़ाना हो तो सबसे पहले सूजी का हलवा बनता है | सूजी का हलवा खिला खिला होता है यह खाने में टेस्टी होता है यह झटपट से बन भी जाता है | सर्दियों में अगर कभी मीठा खाने का मन करे तो आप सूजी का हलवा बनाकर खा सकते हैं |आइए अब जानते हैं

सूजी का हलवा कैसे बनाएं | How to make semolina pudding
सूजी का हलवा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री | Ingredients required to make semolina pudding
- एक कटोरी सूजी
- एक कटोरी दूध
- आधी कटोरी चीनी
- एक कटोरी घी
- काजू 8 से 10 पतले कटे हुए
- बादाम 8 से 10 पतले कटे हुए
- किशमिश 10 से 12
- नारियल पाउडर सजावट के लिए
सूजी का हलवा बनाने की विधि | Method of making semolina pudding
- सबसे पहले सूजी को दूध में भिगोकर लगभग 10 मिनट के लिए ढककर रख दें |
- गैस ऑन करके कढ़ाई में घी डालकर गर्म होने के लिए रखें | हल्का गर्म होने के बाद दूध में भीगी हुई सूजी डालकर भूनें, गैस धीमी ही रखें |
- गैस की दूसरी तरफ एक कटोरी पानी में एक कटोरी चीनी डालकर चाशनी तैयार कर ले |
- सूजी को अच्छी तरह से हिलाते रहें नहीं तो सूजी कड़ाई से चिपक जाएगी | सूजी को हल्का भूरा होने के बाद इसमें बादाम और काजू डालकर हल्का भूनें | सूजी भूनने के बाद चासनी डाल दें और साथ में हिलाते भी रहे नहीं तो हलवे में गांठे पड़ जाएंगी | जब हलवा चासनी को सोख ले और हलवा गाढ़ा हो जाए तब गैस बंद कर दें |सूजी का हलवा तैयार है
- इसमें सजावट के लिए ऊपर से नारियल पाउडर और किशमिश डाल दे |